2017 में तीन चौथाई बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में बनी थी बीजेपी की सरकार, जानिए अन्य पार्टियों का क्या था हाल

नई दिल्ली, मार्च 08। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होने हैं और हर किसी की नजर उत्तर प्रदेश के नतीजों पर टिकी हुई है, क्योंकि केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है, इसीलिए क्या नेता और क्या आम नागरिक हर कोई यूपी के नतीजों के इंतजार में है। यूपी में इस बार का चुनाव भी 2017 की तरह 7 चरणों में संपन्न हुआ था। अगर बात करें पिछले चुनाव की तो 2017 में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ था और बीजेपी ने अपने दम पर सरकार बनाई थी। वहीं 2017 में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी को सिर्फ 47 सीटें मिली थी।

बीजेपी ने अकेले दम पर जीती थी 300+ सीटें

बीजेपी ने अकेले दम पर जीती थी 300+ सीटें

आपको बता दें कि 2017 में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 325 सीटों के साथ तीन चौथाई बहुमत हासिल हुआ था। इसमें बीजेपी ने अकेले अपने दम पर 312 सीटें जीती थी। बीजेपी ने 384 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, बाकि सीटों पर बीजेपी की सहयोगी दलों ने उम्मीदवार उतारे थे। बीजेपी की सहयोगी अपना दल को 11 में से 9 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 2017 में भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत 39.67 प्रतिशत रहा था, जो 2012 में सिर्फ 15 फीसदी था। 2017 में भारतीय जनता पार्टी को यूपी में सीधे तौर पर पीएम मोदी के चेहरे का फायदा पहुंचा था, क्योंकि बीजेपी ने 2017 में अपना सीएम फेस घोषित नहीं किया था। योगी आदित्यनाथ को चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनाया गया था।

गर्त में चली गई थी समाजवादी पार्टी

गर्त में चली गई थी समाजवादी पार्टी

2017 में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी का बहुत बुरा हाल हुआ था। 2012 के चुनाव में 224 सीटें जीतने वाली सपा को 2017 में सिर्फ 47 सीटें मिली थीं। इस चुनाव में पार्टी को करीब 177 सीटों का नुकसान हुआ था। 2017 में समाजवादी पार्टी का वोट प्रतिशत भी 21.82 फीसदी रहा था। वहीं 2012 में सपा का वोट प्रतिशत 29.15 फीसदी था। सपा ने 2017 का चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन इसका कोई फायदा पार्टी को नहीं पहुंचा था। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 7 सीटें ही आई थीं। इसके अलावा सपा की इतनी बड़ी हार की मुख्य वजह रही थी पार्टी की अंतर्कलह, क्योंकि चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर जबरदस्त तनातनी देखने को मिली थी।

बीएसपी को मिली थीं 19 सीटें

बीएसपी को मिली थीं 19 सीटें

उत्तर प्रदेश की सत्ता में चार बार काबिज रहने वाली बहुजन समाज पार्टी 2007 से ही सत्ता से बाहर चल रही है। बीएसपी की अध्यक्ष मायावती यूपी की 4 बार मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। 2012 में 80 सीटें जीतने वाली बीएसपी को 2017 के चुनाव में सिर्फ 19 सीटें मिली थीं। पार्टी ने यूपी की सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। 2017 में बीएसपी का वोट शेयर सपा से ज्यादा 22.23 प्रतिशत था। वहीं 2012 में यह वोट शेयर 25.91 प्रतिशत था।

ये भी पढ़ें: यूपी में ओबीसी और दलितों ने किस पार्टी को दिया ज्यादा वोट? एग्जिट पोल के चौंकाने वाले नतीजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+