2.5 करोड़ की 5 घड़ियां, 25 करोड़ की कारें...करोडों कैश, तंबाकू व्यापारी के घर रेड में मिला कुबेर का खजाना!
बंशीधर तंबाकू ग्रुप पर आयकर विभाग की टीम तीसरे दिन भी कार्रवाई कर रही है। सूत्रों से खबर मिली है कि ग्रुप के प्रमुख के के मिश्रा के ठिकानों से करोड़ों रुपयों की लग्जरी घड़ियां मिली हैं।
बताया जा रहा है कि इनमें तकरीबन 2.5 करोड़ रुपये की एक डायमंड घड़ी भी शामिल है। इनकम टैक्स को कुल पांच घड़ियां मिली हैं। इनके वैल्यूएशन के लिए वैल्यूअर को भी बुलाया गया है। इसकी रिपोर्ट कुछ दिनों के बाद आनी है।

बताते चलें कि आयकर विभाग को ऐसी पांच घड़ियां मिली हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने कंपनी के मालिक से पूछताछ में सवाल किया कि आपके पास करोड़ों की घड़ियां क्या कर रही हैं, जबकि कंपनी का टर्नओवर तो 20-25 करोड़ ही है।
अभी तक की कार्रवाई में आयकर विभाग नने 4 करोड़ के करीब कैश और तकरीबन ढाई करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए हैं। इसके साथ ही कुछ महंगी गाड़ियों की खरीद के पीछे भी क्या कोई पैसा कमाया गया है, इसकी जांच जारी है।
बताते चलें कि बंशीधर तंबाकू कंपनी के मालिक का घर दिल्ली में है। दिल्ली के घर आयकर अधिकारियों ने बड़े घपले को पकड़ा है। आयकर विभाग की टीम लगातार टैक्स की इन गड़बड़ियों को पकड़ने का काम जारी रख रही है।
जानकारी के मुताबिक बंशीधर तंबाकू कंपनी नामी पाना मसाला घरानों को उत्पाद की सप्लाई करती है। विभाग ने कंपनी के दफ्तर को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद दस्तावेजों की भी जांच पड़ताल शुरू हुई।












Click it and Unblock the Notifications