VIDEO: बरेली के डीएम के बाद अब डीजी ने योगी सरकार की फजीहत कराई

Recommended Video

    UP DG Surya Kumar Shukla Ayodhya में बनाएंगे Ram Temple लिया Oath | वनइंडिया हिन्दी

    लखनऊ। हाल ही में कासगंज हिंसा पर अपनी फेसबुक पोस्ट से योगी सरकार की किरकिरी करा चुके बरेली के डीएम के बाद अब सूबे के सीनियर पुलिस अधिकारी डीजी (होमगार्ड) सूर्य कुमार शुक्ला ने राम मंदिर निर्माण की कसम खाकर सरकार को असहज कर दिया है। रविवार 28 जनवरी को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला ने बकायदा कई राम भक्तों के साथ जल्द राम मंदिर बनाने की शपथ ली। डीजी का शपथ लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो के सामने आने के बाद राज्य की राजनीति गर्मा गई है। बता दें कि DGP पद की रेस में भी शामिल रहे सूर्य कुमार शुक्ला 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

    जय श्री राम नारे लगाकर ली शपथ

    जय श्री राम नारे लगाकर ली शपथ

    सूबे के सीनियर पुलिस अधिकारी डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला ने लखनऊ यूनिवर्सिटी (एलयू) में खुले मंच से राम मंदिर को जल्द से जल्द बनाने की कसम खाई। जो वीडियो सामने आया है उसमें डीजी सूर्य कुमार शुक्ला मंच पर मौजूद अन्य लोगों के साथ शपथ लेते हुए वह कह रहे हैं, 'हम रामभक्त, इस कार्यक्रम के दौरान संकल्प लेते हैं कि जल्द से जल्द राम मंदिर का भव्य निर्माण हो। जय श्री राम।' वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूर्य कुमार से इस मामले पर सफाई मांगी है।

    डीजी बोले वीडियो में छेड़छाड़ की गई है

    डीजी बोले वीडियो में छेड़छाड़ की गई है

    इस मामले में सफाई देते हुए सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा कि उनके वीडियो की गलत व्याख्या की गई है। मैंने स्पष्ट रूप से कहा चुका हूं कि राम मंदिर का मामला उप-न्यायिक है, इसके बारे में बात करना उचित नहीं होगा। प्रतिज्ञा सांप्रदायिक सद्भाव के लिए ली गई थी न कि राम मंदिर बनाने के लिए। वीडियो आने के बाद राज्य की विपक्षी पार्टियां डीजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहीं हैं। विपक्ष का कहना है कि, डीजी रहते ऐसे राजनीतिक और सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लेना और राम मंदिर बनाने के लिए शपथ लेना सर्विस रूल बुक का उल्लंघन है।

    यूपी कैडर के 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी है सूर्यकुमार शुक्ला

    यूपी कैडर के 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी है सूर्यकुमार शुक्ला

    लखनऊ यूनिवर्सिटी में मुस्लिम कारसेवक मंच के कार्यक्रम 'अखिल भारतीय समग्र विचार पृष्ठ' में आईपीएस अधिकारी सूर्यकुमार शुक्ला के अलावा मुस्लिम कार सेवक मंच के अध्यक्ष आजम खान और कई अन्य लोग मौजूद थे। सूर्यकुमार शुक्ला यूपी कैडर के 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी है और इस वक्त डीजी होमगार्ड के पद पर तैनात हैं।

    देखें वीडियो:

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+