UP Cvoter Survey: यूपी की जनता का क्या है मूड, जानिए कौन है सबसे पसंदीदा CM उम्मीदवार?

लखनऊ, 3 सितंबर। अगले साल उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर जैसे अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। विधानसभा चुनाव से पहले ही यूपी के नतीजों को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं, कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और उनकी सरकार के काम-काज को लेकर लोग अपनी राय साझा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा अब ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन स्थानीय लोगों से मिली प्रतिक्रिया के बाद सामने आए नतीजों में योगी सरकार की लोकप्रियता में कमी दिखाई दे रही है।

Uttar Pradesh Cvoter Survey know who is the most preferred CM candidate in UP

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए फिलहाल बड़ी उपलब्धि ये है कि निवर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में सबसे लंबे समय तक भाजपा के मुख्यमंत्री बन गए हैं। एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की वापसी हो सकती है। आकंड़ों की मानें तो सीएम योगी की लोकप्रियता में 2017 की तुलना में थोड़ी कमी तो जरूर आई है लेकिन अभी भी सबसे ज्यादा 40 फीसदी लोग उन्हें अपना मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। यूपी में योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता 40.4 फीसदी है तो वहीं, पूर्व सीएम अखिलेश यादव को 28 फीसदी लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: CM योगी ने बहराइच में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया, बांटी राहत सामग्री

एबीपी के सीवोटर सर्वे के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती को सिर्फ 14.6 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं, वहीं कांग्रेस के लिए एक बार फिर बुरी खबर है। अगर कांग्रेस प्रियंका गांधी को अपनी मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाती हो तो सिर्फ 3 फीसदी वोटर ही उन्हें अपना सीएम चुनना पसंद करेंगे। इसके अलावा आरएलडी नेता जयंत चौधरी 2 प्रतिशत की लोकप्रियता के साथ इस रेस में काफी पीछे दिख रहे हैं। हालांकि अभी किसी भी पार्टी ने सीएम उम्मीदवार के लिए कोई चेहरा आगे नहीं किया है लेकिन बीजेपी एक बार फिर योगी आदित्यनाथ पर ही दांव लगाकर मैदान में उतरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+