दो साल में दूर होगी बुंदेलखंड में पानी की समस्या: योगी आदित्यनाथ
बुंदेलखंड के दो दिन के दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की हैं। इसमें सिंचाई, बिजली, पानी और सड़क शामिल हैं।
झांसी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को झांसी में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके तक न्याय और विकास पहुंचे, ये बात अधिकारी सुनिश्चित करें। सीएम गुरुवार से दो दिन के बुदेंलखंड के दौरे पर हैं, गुरुवार को वो झांसी पहुंचे हैं।

अधिकारियों के साथ बैठक में योगी ने कहा कि गर्मी में पानी की किल्लत ना हो इसका अफसर ध्यान रखें और ये सुनिश्चित करें कि कोई प्यासा ना रहे। योगी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में दो साल में पानी की समस्या खत्म होगी और इसके लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। वहीं बुंदेलखंड को 6 लेन के एक्सप्रेसवे से जोड़ने की बात भी योगी ने कही है।
अधिकारी करें औचक निरीक्षण
सीएम ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की नसीहत देते हुए कहा कि थाने पर फरियादी की सनुवाई होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से सिंचाई, बिजली और सड़क पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। योगी ने कहा कि अधिकारी सूखे से निपटने के लिए कार्ययोजना बनाएं। वहीं बुंदेलखंड की जर्जर सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त करने की बात कही। योगी ने कहा कि भूख से मौत पर डीएम सीधे जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के माध्यम से अधिकारी अस्पतालों और स्कूलों की हालत सुधरेगी, ऐसे में अधिकारी लगातार औचक निरीक्षण करें।
इससे पहले झांसी पहुंचते ही योगी अचानक जिला अस्पताल पहुंचे और वहां के हालात का जायजा लिया। जिला अस्पताल का औचक निरिक्षण करने के बाद योगी मंडी में पहुंचे जहां किसानों से गेहू खरीदा जाता है। बुंदेलखंड पिछले कुछ साल से सूखे की चपेट में है। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी ने बुंदेलखंड के लिए 47 करोड़ के पैकेज का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें- दो दिन के बुंदलेखंड दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ












Click it and Unblock the Notifications