यूपी कैबिनेट की बैठक: बनेंगे 10 कृषि सेंटर, 60 साल में रिटायर होंगे इस विभाग के कर्मचारी

नई दिल्ली। मंगलवार को यूपी कैबिनेट की हुई बैठक में योगी सरकार ने कई अहम फैसले लिए। सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार ने दिव्यांग कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए विकलांग कल्याण निगम में काम करे कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र, 58 साल से बढ़ाकर 60 साल कर दी है। इसके अलावा यूपी में 10 नए कृषि केंद्र और गंगा बाढ़ नियंत्रण केंद्र खोलने जैसे कई अहम फैसले लिए।

यूपी कैबिनेट की बैठक: बनेंगे 10 कृषि सेंटर, 60 साल में रिटायर होंगे इस विभाग के कर्मचारी

यूपी कैबिनेट की हुई इस बैठक में लखनऊ के उतरेठिया में गंगा बाढ़ नियंत्रण केंद्र खोलने के लिए जमीन आवंटन के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह केंद्र, 5000 स्क्वायर फीट की सिंचाई विभाग की जमीन पर खोला जाएगा।

यह सेंटर बननने के बाद बाढ़ नियंत्रण आयोग यहां से प्रदेश भर में बाढ़ को रोकने के लिए व्यापक योजनाएं तैयार करेगा।

इसके साथ ही यूपी कैबिनट ने प्रदेश भर में 10 नए कृषि सेंटर खोलने की योजना पर भी मुहर लगा दी है। इस सेंटर से किसानों को कृषि संबधित आधुनिकतम तकनीक की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य भी 10 रुपये प्रति क्विटंल बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही कुम्भ मेले में 3 अंडरपास बनाए जाने की योजना को भी मंजूरी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+