Uttar Pradesh by-elections Results 2022: डिंपल ने मुलायम को समर्पित की मैनपुरी की जीत, कही ये बड़ी बात
मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव को शानदार जीत मिली है। इस जीत को डिंपल ने मुलायम सिंह यादव को समर्पित किया है। मैनपुरी का चुनाव सपा के लिए कई मायनों में अहम था।

Uttar Pradesh by-elections Results 2022: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पूर्व सीएम और सपा के चीफ अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने शानदार जीत हासिल की है। इस जीत से सपा और डिंपल यादव दोनों उत्साहित हैं। मैनपुरी का ऐतिहासिक चुनाव जीतने के बाद डिंपल ने मैनपुरी की जनता को शुक्रिया अदा किया और इस जीत को अपने ससुर मुलायम सिंह यादव को समर्पित किया।
मैनपुरी की जीत नेताजी को समर्पित
चुनाव जीतने के बाद डिंपल यादव ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि,
''इस जीत में अपना अहम योगदान देने वाले हर कार्यकर्ता को बहुत बहुत धन्यवाद देती हूं। मैनपुरी की जनता को विशेषतौर से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मुझमें विश्वास व्यक्त किया। यह जीत नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के लिए एक श्रद्धांजलि है।"
रामपुर में हुई सपा की करारी हार
समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को मैनपुरी लोकसभा सीट बरकरार रखी और बीजेपी से खतौली विधानसभा सीट छीन ली। रामपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। मैनपुरी सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज शाक्य को 2.9 लाख मतों से हराया है।

मैनपुरी की जीत अखिलेश के लिए अहम
मैनपुरी की जीत अखिलेश यादव के लिए दोगुनी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका मतलब न केवल परिवार की सीट को बरकरार रखना है बल्कि उनके और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच एक समझौता भी है। डिंपल यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य को 288461 वोटों से हराया है। मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के लिए नाक और साख की लड़ाई थी।
शिवपाल ने डिंपल को जिताने में की मदद
इस शानदार जीत के साथ ही डिंपल यादव ससुर मुलायम सिंह यादव की पारंपरिक सीट बचाने में कामयाब रही हैं। इस जीत में चाचा शिवपाल यादव की अहम भूमिका है। बहू डिंपल यादव की जीत पर चाचा शिवपाल यादव ने कहा कि,
''यह नेताजी के आदर्शों की जीत है। नेताजी और समाजवादियों ने जो विकास किया, यह उनकी जीत है। नेताजी का आकर्षण अब भी बरकरार है और रहेगा। जो मंत्री यहां आते थे वे सीधे अधिकारियों से मदद मांगते थे। जब अधिकारियों ने जनता को वोट नहीं देने दिया तब भी जनता ने समाजवादी पार्टी को वोट दिया।''
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications