उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिया इस्तीफा! अगले चीफ के लिए चर्चा में ये नाम
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।
लखनऊ, 27 अगस्त: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अभी बीजेपी के किसी पदाधिकारी की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

दरअसल , बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने रात को ही अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है। 29 से 31 अक्टूबर तक चित्रकूट में बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि बैठक से पहले यूपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है।
गौरतलब है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उस समय चर्चाओं में आ गए थे, जब उनके विभाग के मंत्री दिनेश खटीक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। खटीक ने आरोप लगाया था कि 100 दिन बीतने के बाद भी उनको काम नहीं पकड़ाया गया है।
दिनेश शर्मा : प्रदेश अध्यक्ष के लिए योगी की पहली कैबिनेट में डिप्टी सीएम रहे डॉ. दिनेश शर्मा के नाम की चर्चा सबसे आगे है। कहा जा रहा है कि इस बार चुनाव हारने के बाद भी केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बना दिया गया। ऐसे में ये तय है कि डॉ. दिनेश शर्मा भी बड़ी भूमिका में होंगे।
श्रीकांत शर्मा : योगी की पहली कैबिनेट में उर्जा मंत्री रहे श्रीकांत शर्मा को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। माना जा रहा है कि श्रीकांत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। श्रीकांत ब्राह्मण वर्ग से आते हैं और युवा चेहरा हैं। उर्जा मंत्रालय संभालते हुए उन्होंने काफी अच्छा काम भी किया।
अशोक कटारिया : योगी कैबिनेट में परिवहन मंत्री रहे अशोक कटारिया को भी इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। अशोक पश्चिमी यूपी में गुर्जर वर्ग के बड़े नेता हैं। ये भी कहा जा रहा है कि पश्चिमी यूपी में वोटर्स की नाराजगी दूर करने के लिए अशोक को यूपी की कमान सौंपी जा सकती है।
प्रो. राम शंकर कठेरिया : समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा से भाजपा के दलित सांसद प्रो. राम शंकर कठेरिया को भाजपा यूपी की कमान मिल सकती है। प्रो. राम शंकर यूपी में भाजपा के बड़े दलित नेता हैं।
विनोद सोनकर : भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष और कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर का नाम भी नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चल रहा है। विनोद सोनकर राष्ट्रीय मंत्री भी हैं।
दलित वर्ग के इन नामों की भी चर्चा
पार्टी के तमाम दलित नेताओं के प्रभाव का आंकलन कर उनके नाम पर मंथन शुरू कर दिया गया है। यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए आलाकमान की नजर मोहनलालगंज से सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री कौशल किशोर, मिश्रिख से सांसद अशोक रावत, मछलीशहर से सांसद भोलानाथ सरोज, जालौन से सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा, हरदोई से जय प्रकाश, बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह पर भी है।
यह भी पढ़ें- 'बजरंग बली पर अभद्र टिप्पणी करने वाले का बचाव आश्चर्य की बात नहीं है', राहुल-अखिलेश पर स्वतंत्र देव का तंज












Click it and Unblock the Notifications