UP School Summer Vacation: 15 जून को नहीं अब इस दिन खुलेंगे UP के स्कूल, भीषण गर्मी के चलते बढ़ाई गई छुट्टियां
UP School Summer Vacation 2023: भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रीष्मावकाश 15 जून से बढ़ाककर 26 जून तक कर दिया है। इस संबंध में सभी जिलों को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
UP School Summer Vacation 2023: उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी का सितम जारी है। गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर छुट्टियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि ग्रीष्मकाली अवकाश 26 जून तक बढ़ा दिया गया है।
इससे पहले बेसिक शिक्षा परिषद ने 15 जून 2023 से स्कूलों को फिर से खोलने का समय निर्धारित किया था। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, 20 मई 2023 से 15 जून 2023 तक अवकाश घोषित किया गया था। जिसे अब 26 जून तक बढ़ाया जाता है।

बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के अधिकारिक ट्वीट में लिखा गया है, 'परिषदीय विद्यालयों में भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश 26 जून तक बढ़ा दिए गए हैं। पहले 15 जून से स्कूल खुलने थे लेकिन अब 27 जून 2023 को विद्यालय खोले जाएंगे।'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए ग्राष्मावकाश 15 जून से बढ़ाकर 26 जून तक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को एक अधिसूचना जारी कर निर्देशों से अवगत करा दिया गया।
साथ ही कहा गया है कि स्कूलों क 21 जून से एक दिन पूर्व खुलवाकर समुचित सफाई व्यवस्था करवाकर अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। जिसमें छात्रों के मध्य मिष्ठान, फल एव शुद्ध पेयजल का वितरण किया जाए। वहीं, 26 जून को स्कूल खोले जाने के पूर्व स्कूलों में पर्याप्त साफ-सफाई, शौचालय की सफाई, बच्चों हेतु शुद्ध पेयजल एव बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।












Click it and Unblock the Notifications