UP School Summer Vacation: यूपी में शुरू हुई गर्मियों की छुट्टियां, जानिए अब कब खुलेंगे 1 से 8 तक के स्कूल

UP School Summer Vacation: गर्मी और लू को देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 1 से 8 तक के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषण कर दी।

UP School Summer Vacation

UP School Summer Vacation 2023: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल हो गया है और लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी स्कूल 20 मई से 14 जून 2023 तक के बंद कर दिए जाएंगे। 15 जून 2023 से स्कूल फिर से खुल जाएंगे। स्कूलों की छुट्टियों के बारे में निर्णय लगातर बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने यह आदेश यूपी बोर्ड से संबद्ध और मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों के लिए जारी किया है। बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, यूपी कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल अवकाश का आदेश जारी किया गया है। जिसके मुताबिक, प्रदेश में 20 मई 2023 से 40 दिनों तक सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्रदेश के सभी यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों पर लागू होगा।

Recommended Video

    लखनऊ: युवक ने किया तमंचे पर डिस्को, कैमरे में कैद हुई घटना, देखें वायरल वीडियो

    इससे पहले सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में संशोधन किया था। बता दें कि यूपी ही एक ऐस इकलौता राज्य नहीं है जहां स्कूलों को गर्मी की छुट्टियां दी गई हैं। अधिकांश उत्तरी राज्यों में प्रचलित लू की स्थिति के कारण, राज्य सरकारों ने छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है।

    लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बंध डिग्री कॉलेजों में भी ग्रीष्म अवकाश घोषित हो चुका है। लखनऊ विवि से सम्बंध कॉलेजों में 4 जून से 16 जून तक गर्मियों की छुट्टी घोषित की गई है लेकिन इस दौरान लखनऊ विवि से जुड़े कॉलेजों में कार्यालय खुले रहेंगे और परीक्षा व एडमिशन की प्रक्रिया चलती रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+