यूपी चुनाव 2022: उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए कांग्रेस आज कर सकती है अहम बैठक

यूपी चुनाव 2022: उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए कांग्रेस आज कर सकती है बैठक, सोनिया गांधी करेंगी नेतृत्व

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) शनिवार को बैठक कर सकती है। बैठक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर होगी। ये बैठक शाम 5 बजे होने की संभावना है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस ने 150 विधानसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों की एक लिस्ट तैयार की है। जिसपर चर्चा होने हैं।

Uttar Pradesh Assembly election 2022

कांग्रेस ने विभिन्न स्तरों पर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। "प्रशिक्षण से पराक्रम तक" के नारे के साथ एक ट्रेनिंग कैंप चल रहा है, जहां जिला और ब्लॉक स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दो चरण पहले ही पूरे हो चुके हैं।

वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अगले हफ्ते की शुरुआत में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का दौरा करने वाली हैं। जहां प्रियंका गांधी पार्टी की राज्य चुनाव समिति के सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगी।

प्रियंका गांधी शनिवार (23 अक्टूबर) से उत्तर प्रदेश में तीन प्रतिज्ञा यात्राएं भी शुरू करेंगी। कांग्रेस पहले ही यूपी विधानसभा चुनाव के टिकटों के आवंटन में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण और 12वीं कक्षा पास लड़कियों को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट होने वाली छात्राओं के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी का वादा कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका गांधी आज इस तरह की और घोषणाएं कर सकती हैं।

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के लोगों को सात प्रतिज्ञा (वादे) करने का प्रस्ताव दिया है। कुछ दिनों में इसका चुनावी घोषणापत्र भी जारी होने की उम्मीद है।

बता दें कि कांग्रेस ने पार्टी नेता भंवर जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में यूपी विधानसभा चुनाव-2022 के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी, वर्षा गायकवाड़, अजय सिंह लल्लू उस समिति के सदस्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+