उत्तर प्रदेश: ATS ने ISI एजेंट को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजता था खूफिया जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एटीएस ने एक आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। एटीएस और सेना की इंटेलिजेंस टीम ने मिलकर पिथौरागढ़ के डिडीहाट से आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने पिथौरागढ़ पुलिस की सहायता से यूपी एटीएस ने रमेश कन्याल नाम के शख्स को उसके घर से गिरफ्तार किया।

 Uttar Pradesh Anti-Terrorism Squad has arrested an ISI agent from Uttarakhands Didihat

पुलिस ने उसे पाकिस्तान को खूफिया जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रमेश का भाई भारतीय सेना में है और कुछ दिनों पहले उसने अपने भाई को एक ब्रिगेडियर के घर नौकरी पर लगवाया था।

रमेश पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में आ गया। जिसके बाद वो ब्रिगेडियर के बारे में सूचनाएं पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी को देता रहा। सेना के खूफिया विभाग और यूपी एटीएस ने इस बारे में पड़ताल की तो रमेश की साजिश का पता चला। जिसके बाद बुधवार सुबह डिडीहाट से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रमेश के बारे में उत्तराखंड इंटेलीजेंस को भी अलर्ट कर दिया गया है। एटीएस इस बारे में छानबीन कर रही है कि कहीं को किसी और गतिविधि में तो संलिप्त तो नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+