यूपी: वाराणसी में जोरदार धमाके में एक घायल, हालत गंभीर
धमाके में घायल एक शख्स की हालात बेहद गंभीर है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुए धमाके में एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पहले बताया जा रहा था कि धमाके में चार लोग घायल हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, धमाके में घायल एक शख्स की हालात बेहद गंभीर है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। धमाका कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर, गाजियाबाद जिले के कविनगर इलाके में भी सिलेंडर ब्लास्ट में तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications