President Election: UP का रहेगा अहम रोल, 50 सीटों की कमी क्या BJP के लिए पैदा करेगी मुश्किलें
लखनऊ, 10 जून: देश में अगला राष्ट्रपति कौन होगा इसके लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है उसके बाद देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा लेकिन इस बार राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी या यूं कहें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राह इतनी आसान नहीं होना वाली है। पिछले चुनावों की तुलना में यूपी में अपेक्षाकृत कम विधायकों को देखते हुए यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या यूपी आगामी राष्ट्रपति चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए चिंता का सबब बनेगा?

यूपी में इस बार घटी विधायकों की संख्या
दरअसल यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि यूपी में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की ताकत 2017 में 323 से घटकर इस बार 273 हो गई है। इस बार पिछली बार की तुलना में 50 विधायक कम जीतकर आए हैं। यूपी के विधायक का वोट मूल्य देश में सबसे अधिक होता है क्योंकि राज्य में सबसे अधिक आबादी होती है और राज्य विधानसभा में सबसे अधिक विधायक भेजता है। दरअसल 2017 में, बीजेपी की ताकत ने मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के चुनाव में एक बड़ा योगदान दिया था, जो 24 जुलाई को अपना कार्यकाल पूरा करने वाले हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा यूपी में कम हुई सीटें
दूसरी ओर देखें विधायकों के अलावा, राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी शामिल होते हैं। यूपी से लोकसभा में एनडीए की ताकत 2014 में 73 से गिरकर 2019 के लोकसभा चुनाव में 64 हो गई है। हालांकि बीजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि लोकसभा में एनडीए की कुल ताकत 2014 में 333 से बढ़कर 2019 में 353 हो गई है। साथ ही, राज्यसभा में यूपी की हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे बीजेपी उम्मीदवार को भी मदद मिल सकती है।

विपक्ष के बंटने का बीजेपी को मिलेगा फायदा
यूपी में बीजेपी को उम्मीद है कि एनडीए समर्थित उम्मीदवार आसानी से जीत जाएगा क्योंकि विपक्ष बंटा हुआ है। यूपी बीजेपी के प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि पार्टी को बीजेपी की विचारधारा का समर्थन करने वाले कुछ क्षेत्रीय संगठनों का भी समर्थन मिलने की उम्मीद है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस और ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल को अपने नामांकित उम्मीदवार के समर्थन के लिए देख सकती है।

दलित महिला पर दांव लगा सकती है बीजेपी
विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में, एनडीए के पास इलेक्टोरल कॉलेज के कुल वोट मूल्य का 48.8% है। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 50% की आवश्यकता होती है। बीजेपी ने अभी तक राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का औपचारिक रूप से फैसला नहीं किया है, लेकिन भगवा गलियारों में एसटी पृष्ठभूमि की एक पूर्व महिला राज्यपाल के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। कोविंद एक कोरी दलित थे, जो शीर्ष संवैधानिक कुर्सी के लिए सबसे आगे दौड़ने वालों में से एक थे।












Click it and Unblock the Notifications