उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय हुआ मानसून, अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार

लखनऊ। भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश वासियों के लिए अच्छी खबर है। आज से अगले दो दिनों तक प्रदेश में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी-पश्चिमी मानसून उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है। गुरुवार को भी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि कानपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर और आसपास के इलाकों में अगले 3 घंटों के दौरान तेज आंधी और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती है।

कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर हो रही है बारिश

कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर हो रही है बारिश

दरअसल, मानसून के 15 जून से आने के बाद लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून प्रदेश के अधिकतर इलाकों तक पहुंच गया है और जल्द ही बाकी बचे हिस्सों में भी सक्रिय हो जाएगा। वहीं, गुरुवार की बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार मानसून अच्छा रहेगा। इसके पहले बुधवार को भी सुबह से अधिकतर इलाकों में बादलों की आवाजाही रही।

25 से 27 जून तक रहेगा बारिश का सिलसिला जारी

25 से 27 जून तक रहेगा बारिश का सिलसिला जारी

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जे.पी.गुप्त का कहना है कि राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में मानसून से पहले की बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी होने की चेतावनी भी जारी की है। बारिश का सिलसिला गुरुवार 25 व शनिवार 27 जून को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि अगले एक हफ्ते में पूरे प्रदेश में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

5 से 10 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान

5 से 10 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर से लगे कुछ जिलों को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के बाकी इलाकों में 5 से 10 सेंटीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। 25 तारीख को इसमें और तीव्रता देखी जा सकेगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 25 जून को प्रदेश में कई जगहों पर 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। पूर्वांचल, तराई, मध्य यूपी और बुंदेलखंड में इस मानसूनी सीजन की सबसे ज्यादा बारिश 25 जून को होने का अनुमान है।

खेतों के लिए यह बारिश हो रही है सोना साबित

खेतों के लिए यह बारिश हो रही है सोना साबित

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. सीपी श्रीवास्तव बताते हैं कि खेतों के लिए यह बारिश सोना साबित हो रही है। वजह यह है कि किसानों को धान की रोपाई के लिए सिंचाई करनी पड़ती थी, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश से खेतों में नमी बरकरार है। पर्याप्त नमी होने के कारण धान की रोपाई के लिए पानी नहीं लगाना पड़ रहा है। वहीं बिजली की भी बचत हो रही है। कहना गलत नहीं होगा कि कुदरत अन्नदाता पर मेहरबान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+