UP Weather Update: कहां बढ़ेगी ठंड- कहां होगी बारिश, जानिए यूपी के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल
UP Weather Update Today: दिसम्बर माह के शुरुआत से ही मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। घना कोहरा उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से ही छाया रह रहा है। सर्द हवाएं ठंड को बढ़ा रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के बाद पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी के चलते यूपी का मौसम भी पूरी तरह बदल चुका है। आईएमडी के मुताबिक, चार दिसंबर तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार भी हैं। आइए एक नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम पर-
लखनऊ
लखनऊ में भी ठंड बढ़ रही है। एक दिसंबर को यहां का अधिकतम 26.5 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता 89 रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह घना कोहरा रहेगा। दोपहर मौसम साफ रहेगा।
गोरखपुर
सीएम सिटी गोरखपुर में शनिवार से लेकर 6 दिसंबर तक सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दोपहर बाद मौसम साफ रहेगा। एक दिसंबर को शहर का अधिकतम तापमान 28.7 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रयागराज
प्रयागराज में हल्की बारिश के आसार है। आगामी एक दो दिनोें तक यहां बारिश हो सकती है। शुक्रवार को यहां सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। शनिवार का अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।
वाराणसी पीएम सिटी वराणसी में शुक्रवार को जहां अधिकतम तापामान 24 डिग्री रहा, वहीं शनिवार को 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बारिश की भी संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। तीन दिसम्बर को सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। दोपहर बाद मौसम साफ रहेगा।
कानपुर
कानपुर में शनिवार को सुबह कोहरा छाया रहेगा। दोपहर बाद मौसम साफ रहेगा। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.0 व न्यनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसर है।
आगरा
आगरा में भी दोपहर बाद मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गाजियाबाद
गाजियाबाद में शनिवार को दोपहर बाद मौसम साफ रहेगा। आज का यहां का अधिकतम व न्यूनतम तापमान 25 व14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मेरठ
मेरठ में शुक्रवार का दिन भी ठंड रहा। यहां शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को दोपहर बाद मौसम साफ रहेगा एंव न्यूनतम व अधिकतम तापमान13.0 व 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
बस्ती
बस्ती में शनिवार को दिन साफ रहेगा। सुबह कोहरा के बाद दोपहर में मौसम ठीक रहेगा। शनिवार का अधिकतम व न्यूनतम तापमान 28 व 18.9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
अयोध्या
प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। दिन का अधिकतम व न्यूनतम तापमान 28.0 व 19.4 रहने के आसार हैं। सभी आंकड़े आईएमडी के मुताबिक हैं।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications