UP Rain: 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने की सतर्क रहने की अपील, नदियां भी उफान पर, देखें ताजा update
UP Rain: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद लोगों को कुछ दिनों के लिए राहत मिलने वाली है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा मौसम सुहावना बना रहेगा। कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है तो कहीं भारी बारिश की भी संभावना है।

जारी अपडेट में यह भी बताया गया है कि कुछ जनपदों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। जिसके चलते मौसम विभाग के द्वारा लोगों से सुरक्षित रहने की अपील भी की गई है। वहीं बीते दिनों हुई बरसात के चलते यूपी की कई नदियों में बाढ़ जैसे हालात हैं।
गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के चलते प्रयागराज मिर्जापुर वाराणसी गाजीपुर बलिया सहित ने जनपदों में गंगा तटीय इलाकों में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा घाघरा नदी के जलस्तर में भी काफी वृद्धि हुई है जिसके चलते बाढ़ के पानी को लेकर किसान चिंतित हैं।
मंगलवार को इन जनपदों में होगी भारी बरसात
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अपडेट के अनुसार मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी और ललितपुर सहित आसपास के जनपदों में भारी बरसात की संभावना है।
बीते 24 घंटे में मेरठ में हुई सर्वाधिक बरसात
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अपडेट के अनुसार सोमवार को बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सर्वाधिक बरसात दर्ज की गई। सोमवार को बीते 24 घंटे में मेरठ जनपद में 72.0 मिली मीटर बरसात रिकार्ड की गई।
इसी तरह उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद का तापमान सोमवार को सबसे गर्म रहा। बांदा जनपद में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जब की उत्तर प्रदेश का गाजीपुर का तापमान लगातार दूसरे दिन भी सबसे कम रहा। गाजीपुर में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।












Click it and Unblock the Notifications