UP Weather Update : बुधवार से मिल सकती है ठंड से राहत, 18 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

UP Weather Update : यूपी के मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी के पहले आठ दिनों में पिछले 10 सालों में इतनी ठंड कभी नहीं पड़ी। दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज होने से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।

मौसम विभाग

UP Weather Update: राज्य में शीतलहर का प्रकोप जारी है और रविवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। फैजाबाद सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार से लखनऊ के लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है. मंगलवार तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि मौसम विभाग ने ठंड को लेकर 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

कई शहरों में तापमान तीन डिग्री के नीचे पहुंचा

अधिकारियों के अनुसार कम तापमान दर्ज करने वाले अन्य जिले कानपुर थे जहां न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और उसके बाद प्रयागराज और हमीरपुर में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी, फुर्सतगंज, झांसी, उरई, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, नजीबाबाद, आगरा और अलीगढ़ और अन्य में भी न्यूनतम तापमान 3.8 और 4.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

लखनऊ में रविवार को छाया रहा घना कोहरा

रविवार को लखनऊ देर रात तक घने कोहरे में डूबा रहा, जिससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। यह लगातार दूसरे दिन था जब शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दोपहर में धूप भी कुछ खास राहत नहीं दे पाई क्योंकि इसके साथ ठंडी बर्फीली हवाएं भी चल रही थीं।

मौसम विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि, सोमवार को शहर में सुबह घने या बहुत घने कोहरे का सामना करने की संभावना है, जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 4 और 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Recommended Video

    हरदोई: बदलते मौसम में बढ़ी बीमारियां, खाँसी बुखार के बढ़े मरीज

    जनवरी के आठ दिनों ने तोडा ठंड का रिकॉर्ड

    उन्होंने कहा कि जनवरी के पहले आठ दिनों में पिछले 10 सालों में दिन के समय इतनी ठंड कभी नहीं पड़ी। दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लखनऊ में रात का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर गया था, लेकिन उस समय लोग सो रहे थे, उन्हें ठंड का एहसास नहीं हुआ।

    अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम

    रविवार को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो सामान्य से 8 डिग्री कम था, लेकिन दिनभर चली ठंडी बर्फीली हवाओं और धूप को रोके रखने वाले कोहरे के कारण लोग ठिठुरते रहे। "ठंड और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ पिछले कुछ दिनों में तापमान को निचले स्तर पर बनाए हुए हैं। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलेगी क्योंकि तापमान में कुछ डिग्री की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+