UP weather update: उत्तर प्रदेश में कब तक जारी रहेगा बारिश और आंधी का यह सिलसिला? IMD का 61 जिलों में अलर्ट

UP weather update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम ने करवट ले ली है। एक तरफ जहां बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाएं लोगों को ठंडी राहत दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर चिलचिलाती धूप भी समय-समय पर अपना असर दिखा रही है।

प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन शुक्रवार की दोपहर होते-होते मौसम ने फिर से करवट ली और सूरज की तपिश से लोग पसीने-पसीने हो गए।

up weather update rain thunderstorm alert

मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव अभी थमा नहीं है। आने वाले पांच दिन, यानी 29 मई तक, उत्तर प्रदेश और खासकर पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में मौसम यूं ही रंग बदलता रहेगा। कभी तेज हवाएं चलेंगी, कभी बिजली चमकेगी और कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।

तेज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में ग्रामीण और खेतों में काम करने वाले लोगों के लिए यह अलर्ट बेहद जरूरी है।

इन जिलों में अधिक असर, तापमान में बड़ी गिरावट

पिछले 24 घंटों में प्रयागराज, कानपुर, मुरादाबाद, झांसी, मेरठ और नोएडा सहित करीब 30 जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। झांसी में जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री तक गया, वहीं अयोध्या में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री तक नीचे आ गया।

बारिश के चलते कई इलाकों में ठंडक का एहसास हुआ। फतेहपुर, कन्नौज, मैनपुरी और गाजियाबाद जैसे जिलों में लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर से आ रही नम हवाएं अब पूरब की ओर बढ़ रही हैं, जिनके चलते कुछ दिनों में बारिश हो सकती है।

शनिवार से फिर पलटी खा सकता है मौसम

पूर्वी यूपी के जिलों में शुक्रवार की सुबह तक रिमझिम बारिश होती रही, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान साफ हो गया। सूरज की तीखी किरणों ने दोबारा से तपिश बढ़ा दी। हालांकि यह गर्मी ज्यादा देर टिक नहीं पाएगी, क्योंकि शनिवार से फिर से मौसम पलटी खा सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य प्रदेश और बिहार में बने कम दबाव के क्षेत्र और अफगानिस्तान की तरफ से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर पड़ रहा है। यही कारण है कि बिजली, बादल और तेज हवाओं का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 61 जिलों में मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। इनमें लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद, बरेली, आजमगढ़, देवरिया, मथुरा, आगरा, गाज़ियाबाद, मेरठ, फिरोजाबाद जैसे बड़े जिले भी शामिल हैं।

इन जिलों में गरज-चमक, तेज बारिश और हवा की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई गई है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए नागरिकों से अपील की गई है कि खुले स्थानों पर जाने से बचें और किसी सुरक्षित आश्रय स्थल पर रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+