UP Weather News: अभी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, इन जिलों में है अलर्ट, IMD ने की यह भविष्यवाणी
UP Weather Update Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बारिश का क्रम अभी बरकरार है। शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। कुछ जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक, कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली भी चमकेगी।पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मेरठ, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया में भी बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 और 16 सितंबर को भी प्रदेश में भारी बारिश होने का आसार है। 13 और 14 सितंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
राजधानी का हाल
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को दिन का अधिकतम और न्यूनतम 35 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं आकाश में बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद या शाम को बारिश की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications