UP weather Update: भीषण गर्मी छुड़ा रही लोगों के पसीने, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत यूपी के अधिकांश जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने और धूप से बचने की चेतावनी दी है।

गर्मी

Hot weather in the UP: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में गर्मी अभी और सताएगी। विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि गर्म मौसम के एक और दौर के लिए तैयारर हैं क्योंकि इस सप्ताह पारा का स्तर फिर से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा।

राज्य मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि, वर्तमान में मौसम जो बदलाव हो रहा है उसकी वजह से कम से कम एक सप्ताह तक धूलभरी आंधी का कारण बन सकता है, मौसम शुष्क रहेगा जिससे अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाएगा और प्रयागराज, बांदा और झांसी सहित दक्षिण-पूर्व यूपी और बुंदेलखंड क्षेत्र में सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया जाएगा और गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से -1.4 यूनिट कम 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन गुरुवार-शुक्रवार तक यह धीरे-धीरे 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 यूनिट अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को लखनऊ में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+