UP Weather News: यूपी में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, इन जगहों पर होगी बारिश
UP Weather Update Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। लोगों को तेज धूप से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक दशहरा पर्व पर और उससे पहले कुछ जगहों पर बारिश होगी।

दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसी वजह से उतर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। 3 अक्टूबर तक बारिश का क्रम रहेगा। यह बारिश पूर्वी यूपी और अवध के हिस्सों में ज्यादा रहेगी। पश्चिम में इसका असर कम दिखेगा। फिलहाल यूपी के दक्षिणी हिस्से में रुक-रुक कर छिटपुट बूंदाबांदी जारी रहेगी।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान 26.0 व 35.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications