UP Weather Update: यूपी के प्रमुख शहरों में आज कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इधर कुछ दिनों से मौसम सुहाना है। आकाश में कई जगह बादल छाए हुए हैं तो कई जगहों पर बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 25 जून से 27 जून तक बारिश होने की संभावना हैं। आइए एक नजर डालते हैं यूपी के प्रमुख शहरों के आज के मौसम पर।
लखनऊ
रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 व अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं आकाश में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश की कुछ बौछार हो सकती है।

Recommended Video
कानपुर
कानपुर का न्यूनतम तापमान रविवार को 27 व अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। हल्की बारिश की संभावना है।
वाराणसी
वाराणसी का न्यूनतम तापमान 26 व अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं। तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने के आसार हैं।
गोरखपुर
गोरखपुर का रविवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 27 व 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। यहां भी आकाश में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
आगरा
आगरा में रविवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 26 व 38 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बारिश की कुछ बौछारें पड़ सकती हैं। हवाएं तेज चलेंगी।
बरेली
बरेली में रविवार का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 26 व 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।
गाजियाबाद
गाजियाबाद में रविवार को भारी बारिश हाने की संभावना है। वहीं न्यूनतम व अधिकतम तापमान 28 व 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
नोएडा
नोएडा में रविवार को न्यूतम व अधिकतम 29 व 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हल्की बारिश हो सकती है।
मेरठ
मेरठ में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं न्यूनतम व अधिकतम तापमान 26व 32 डिग्री सेल्सियस रहेंगे।
बस्ती
बस्ती में आज का अधिकतम तापमान 37.8 व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हल्की बारिश की संभावना हैं।












Click it and Unblock the Notifications