UP Weather Update: यूपी के 21 जिलों में heat wave का अलर्ट, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने heat wave को लकर 21 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

UP Weather Updates: उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां मौसम विभाग की तरफ से बुधवार और गुरुवार को आंशिक बदली का असर रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने यूपी के 21 जिलों में heat wave का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि जिन इलाकों के लिए हीट वेव का अलर्ट हैं वहां लोगों को बाहर निकलने में सावधानी बरतनी चाहिए।
इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए एलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। जिन जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है उनमें रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, सुल्तानपुर, फतेहपुर, संतकबीरनगर, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, मऊ, बलिया, वाराणसी और सोनभद्र शामिल हैं।
यूपी में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान और अफगानिस्तान से चलने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में दिखाई देगा जिससे आंधी और बारिश की स्थिति बन सकती है। इसको लेकर 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
इन जिलों में इतना रहा तापमान
लखनऊ मौसम प्रभारी, मोहम्मद दानिश ने कहा कि प्रयागराज और हमीरपुर जिला राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी और फुर्सतगंज में 43.6, सुल्तानपुर में 43.5, आगरा में 43.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर और बस्ती में 43, गोरखपुर में 42.6 और वाराणसी में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41.3 और 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक थे।












Click it and Unblock the Notifications