UP Weather: दोपहर तक यूपी के इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

UP Weather: दोपहर तक यूपी के इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

लखनऊ, 04 जुलाई: उमस और भीषण गर्मी झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को आज दोपहर तक थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के कई जिले में झमाझम बारिश से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। तो वहीं, तीन जुलाई की रात बुलंदशहर जिले में झमाझम बारिश हुई है। बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं, बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना हो गया है। बाकी शहरों में भले ही बारिश नहीं हुई है, लेकिन बादलों के जमावड़े से बारिश की उम्मीद तो बंधी ही है।

UP Weather Update: Heavy rain uttar pradesh weather forecast yellow alert in uttar pradesh

बता दें, मौसम विभाग ने यूपी के पूर्वी और तराई के जिलों में एक जुलाई से अच्छी बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन इसका असर बहुत कम ही देखने को मिला है। दो-तीन जिलों को छोड़कर बाकी प्रदेश में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। एक बार फिर से मौसम विभाग ने पूर्वांचल के कई जिले में आज रविवार दोपहर तक बारिश होने का अनुमान लगाया है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, बनारस, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर और बस्ती समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के तेज झोंके चलने का भी अनुमान लगाया गया है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के दो-तीन जिलों को छोड़कर बाकी कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। गाजीपुर में पिछले 24 घंटे में 7.6 मिलीमीटर में बारिश दर्ज की गई। वहीं, सबसे ज्यादा 10.8 मिलीमीटर बारिश बनारस में हुई। इसके बाद प्रयागराज में 7.9 मिमी, आगरा में 3.7 मिमी, जबकि उरई और झांसी में मामूली बारिश दर्ज की गई।

वहीं, यूपी के 12 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी आगे जाने लगा है। सबसे गर्म आगरा, झांसी और अलीगढ़ है। आगरा में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि अलीगढ़ में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बागपत में 41, बांदा में 40, बदांयू में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राजधानी लखनऊ के लोग दिन भर उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। यहां अधिकतम पारा 39.5 डिग्री दर्ज हुआ। प्रयागराज में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+