UP Weather Update: घने कोहरे के आगोश में यूपी के कई जिले, गिरने लगा तापमान

Uttar Pradesh Weather Update News In Hindi: उत्तर प्रदेश घने कोहरे के आगोश में है। गुरुवार को तीस से अधिक जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने इसके लिए पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। घने कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट है जिससे ठंड और बढ़ी हुई है।

Recommended Video

    घने कोहरे के आगोश में यूपी के कई जिले, गिरने लगा तापमान

    दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि धीरे धीरे कोहरे का असर बढ़ेगा। इसके साथ ही चार पांच दिनों में और ठंड बढ़ेगी।

    weather

    मौसम विभाग के मुताबिक,18 नवंबर के बाद ठंड और बढ़ेगी। तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। खासकर यूपी के तराई क्षेत्रों में इसका असर दिखेगा और वहां घना कोहरा भी नजर आएगा।

    आईएमडी के अनुसार, गुरुवार को यूपी के 30 से अधिक जिलों में देर रात या सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यूपी के अलीगढ़, बुलन्दशहर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, मुज्जफरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती,अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, मऊ, देवरिया,
    बलिया सहित कई जिले घने कोहरे के आगोश में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+