UP Weather Update : अधिकांश जिलों में कोहरे से जनजीवन प्रभावित, रेल- हवाई सवाओं पर भी पड़ा असर

यूपी में कोहरे के कारण कम से कम 27 ट्रेनें और कई उड़ानें विलंबित रहीं। एनआर लखनऊ मंडल के अनुसार, चंडीगढ़-लखनऊ (12232), अमृतसर-हावड़ा मेल और हावड़ा-अमृतसर मेल तीन घंटे से अधिक की देरी से चली।

विमान

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में साल के आखिरी दिन पूरे राज्य में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को दिन चढ़ने के साथ कोहरा हटेगा और ठंड भी कम रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य की राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21.8 और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर रेल सेवाओं पर भी कोहरे का असर पड़ा है जिसकी वजह से कई ट्रेनें नियत समय से कई घंटे की देरी से अपने गंत्वय तक पहुंची।

शाहजहाँपुर में सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फैजाबाद में 6 डिग्री, सुल्तानपुर में 6.4, वाराणसी (हवाई अड्डे) में 6.5, बस्ती में 7, मुरादाबाद और फुर्सतगंज में 7.2, बाराबंकी और बलिया में 7.5, कानपुर और इटावा में 7.6, गोरखपुर में 8, बरेली में 8.3, आगरा और मुजफ्फरनगर में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Recommended Video

    Weather Update:Delhi-UP से Punjab तक छाया कोहरा, शीतलहर के साथ बढ़ेगी ठिठुरन | वनइंडिया हिंदी |*News

    कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। ट्रेन संख्या 13006 (डाउन अमृतसर हावड़ा) मेल, जो सुबह 10.40 बजे आने वाली थी, दोपहर करीब 2 बजे लखनऊ पहुंची। खराब मौसम के कारण कई अन्य ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

    कोहरे के कारण कम से कम 27 ट्रेनें और कई उड़ानें विलंबित रहीं। एनआर लखनऊ मंडल के अनुसार, चंडीगढ़-लखनऊ (12232), अमृतसर-हावड़ा मेल और हावड़ा-अमृतसर मेल तीन घंटे से अधिक की देरी से चली।

    ऋषिकेश-हावड़ा (13010) आठ घंटे, जम्मू तवी-पटना (12356) छह घंटे से अधिक, फिरोजपुर कैंट-धनबाद (13308) पांच घंटे से अधिक, जम्मू तवी-गुवाहाटी (15652) पांच घंटे से अधिक की देरी से चली। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि चार घंटे से अधिक और कामाख्या-गांधीधाम (15668) में दो घंटे से अधिक की देरी हुई।

    इसी तरह, एनईआर लखनऊ मंडल ने 21 ट्रेनों के देरी से चलने की जानकारी सामने आई। इसके अलावा, मुंबई और बेंगलुरु से गो फर्स्ट की तीन और चंडीगढ़ से इंडिगो की एक सहित आठ उड़ानों में देरी हुई। पुणे, मुंबई, दिल्ली और रायपुर के लिए जाने वाली इंडिगो की पांच उड़ानें भी देरी से उड़ीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+