UP Weather Update: यूपी के ये हिस्से रहेंगे शुष्क, इन क्षेत्रों में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

UP Weather Update Dana Cyclone News In Hindi: उत्तर प्रदेश में मौसम करवट के रहा है। अधिकांश जगहों पर ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही पूर्वांचल के जिलों में बारिश की संभावना है। जिसके बाद इन क्षेत्रों में ठंड और बढ़ेगी। दाना चक्रवात का असर यूपी में देखने को मिल रहा है।

दाना चक्रवात की वजह से यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, देवरिया, कुशीनगर, मिर्जापुर, चंदौली सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और ठंड में भी इजाफा होगा।

up

पूर्वी यूपी में आने वाले कई दिनों तक बारिश होने के आसार जताए गए है। इस अवधि में पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। धीरे-धीरे तापमान में भी अंतर देखने को मिल रहा है। 27, 28, 29 अक्टूबर को भी पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने वाला है। 30 और 31 अक्टूबर को प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को यूपी के नजीबाबाद में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ। यहां न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके साथ ही मेरठ में 17.7, मुजफ्फरनगर में 18.6 और गाजीपुर में 19 और बरेली में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ ।इसके अलावा प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+