UP Weather Update: घने कोहरे के साथ यूपी में बढ़ी ठंड, जानिए कहां कितना रहा तापमान?
Uttar Pradesh Weather Forecast News: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। रविवार सुबह यूपी घने कोहरे के आगोश में दिखा। इसके साथ ही ठंड में भी बढ़ोतरी महसूस हुई। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर कई अपडेट जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पछुआ हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश में मौसम बदला है। इन हवाओं के चलते ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही तापमान गिरने लगा है।
दो चार दिनों में ठंड में और इजाफा होगा।

दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि ठंड में बढ़ोतरी की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। वर्तमान समय में जम्मू कश्मीर पर इसका असर दिख रहा है। बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है। हवा की रफ्तार बढ़ेगी।
UP News:प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में चलेंगे यूनिक कोर्स,पीएचडी समेत नए समयानुकूल कोर्स का होगा संचालन
मौसम विभाग के मुताबिक, गोरखपुर में तापमान 14 डिग्री, बरेली में 25.7
नजीबाबाद में 13 डिग्री, अयोध्या में 13.5 डिग्री, चुर्क में 13.2 डिग्री, कानपुर शहर में 13.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. वहीं, बरेली में अधिकतम 25.7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा बरेली में 14.1 डिग्री, गाजीपुर में 14.5 डिग्री, फुरसतगंज में 14.6 डिग्री, बहराइच में 14 डिग्री, गोरखपुर में 14 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, बरेली में 25.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ.












Click it and Unblock the Notifications