UP में मौसम विभाग का अलर्ट: शनिवार तक नहीं मिलेगी ठंड से राहत, जानिए मौसम का हाल

UP में मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर प्रदेश में ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में तापमान में और गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। शनिवार तक मौसम का यही रुख बना रहेगा।

सर्दी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को पारा दो डिग्री चढ़ा लेकिन घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी, लेकिन शनिवार तक कड़ाके की ठंड से खास राहत नहीं मिलेगी।

शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी

मौसम विज्ञान के अधिकारियों की माने तो यदि अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो, तो इसे गंभीर शीत दिवस की स्थिति कहा जाता है। लखनऊ में बुधवार को कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा, अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मंगलवार के मुकाबले करीब डेढ़ डिग्री अधिक है, लेकिन अभी भी सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम है।

कोहरे की वजह से घटा दृश्यता का स्तर

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा इसलिए था क्योंकि कोहरे की एक मोटी चादर फैली हुई थी। कोहरे की वजह से सूर्य की किरणें पृथ्वी की सतह तक नहीं पहुंच सकीं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह दृश्यता शून्य के करीब थी जो दिन में सुधर कर करीब 100 मीटर हो गई। गुरुवार सुबह को भी दृश्यता का स्तर काफी कम दर्ज किया गया।

बर्फीली हवाओं का दौर रहेगा जारी

Recommended Video

    शाजापुर: 22 साल में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड, सर्द हवाओं से कांपे लोग

    न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस के साथ रात भी सर्द रही, मंगलवार की तुलना में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन फिर भी यह सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। राज्य के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाएं जो सोमवार रात से राज्य में दस्तक देना शुरू कर चुकी हैं, शनिवार तक जारी रहेंगी, जिसके परिणामस्वरूप कोहरे की स्थिति और कड़ाके की ठंड होगी।

    पश्चिमी विक्षोभ को दिखेगा असर

    शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने की आशंका है, जिससे पहाड़ों में बारिश और हिमपात होगा, लेकिन साथ ही उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों की ओर बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे 2-3 दिनों के लिए कुछ राहत मिलेगी, इससे पहले उत्तर-पश्चिमी हवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी और शीतलहर का एक नया दौर लाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+