UP Weather News: गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश, महराजगंज सहित इन जिलों में कुछ ऐसा है मौसम

UP Weather Update Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है। मानसून सक्रिय है और कई हिस्सों में बारिश हो रही है। सीएम सिटी गोरखपुर में देर रात से ही बारिश का क्रम बना हुआ है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।


गोरखपुर में भारी बारिश

मुख्यमंत्री के गृह नगर गोरखपुर में मौसम बदल चुका है। गर्मी से राहत तो मिल गई है लेकिन भारी बारिश ने आम जन जीवन त्रस्त है। शुक्रवार से ही बारिश हो रही है। देर रात से भारी बारिश का क्रम बना हुआ है। भारी बारिश से गोरखपुर के कुछ हिस्सों में जलजमाव की समस्या बन गई है। सड़कों पर पानी भर गया है। जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। लोग घरों में कैद हैं।

up weather

तेज हवाएं

देर रात से ही तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जिनके मकान अभी भी पक्के नहीं हैं उनके लिए तो यह आफत से कम नहीं है। जो लोग ऑफिस जाने वाले रहे उन्हें काफी दिक्कत हुई। फील्ड जॉब वालो को तो लीव ही लेनी पड़ी।


महराजगंज

गोरखपुर मंडल का जिला महराजगंज जो नेपाल देश के साथ सीमा बनाता है वहां मौसम विभाग ने शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी से घर में रहने की अपील की है। बच्चों को विशेष सावधान रहने के लिए कहा है।

किसान परेशान

महराजगंज के घुघली के रहने वाले किसान रामचैन कहते हैं कि इस बार धान की फसल अच्छी है। लेकिन ज्यादा पानी नुकसानदायक रहेगा। पहले से ही खेत में पानी लगा है। ग्राम matkopa के रहने वाले किसान धर्मेंद्र कहते हैं कि यहां शुक्रवार से ही बारिश हो रही है। ऐसे में ज्यादा पानी खेत के लिए नुकसानदायक रहेगा।


कुशीनगर , देवरिया

कुशीनगर जिले में भी बारिश का क्रम बना हुआ है। शनिवार भोर से ही बारिश हो रही है। वहीं देवरिया में भी बारिश से आमजन जीवन त्रस्त है। दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न वायुदाब का क्षेत्र होने से मानसून की सक्रियता बढ़ी है। आगामी एक दो दिनों तक बारिश जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+