UP Weather Today: बारिश में भीगा यूपी, सुबह से घना कोहरा, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक शहरों में शनिवार को बरसात हुई। बरसात के चलते अब एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। ठंड के कारण वाराणसी में बाबा विश्वनाथ को मखमल की रजाई ओढ़ाई गई। सुबह-सुबह कई जनपद में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।
Recommended Video
मौसम विभाग द्वारा रविवार को उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाएगी। इसके अलावा आज भी कई जनपदों में बारिश के संकेत है।

इन जनपदों में पड़ेगा घना कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के जनपदों में रविवार को घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
हवाई यातायात होगी प्रभावित
रविवार को घने कोहरा का अलर्ट जारी होने के बाद विमानन कंपनियों द्वारा भी यात्रियों को ईमेल तथा मैसेज भेज कर फ्लाइट से संबंधित जानकारी दी जा रही है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपनी विमान संचालित करने वाली कंपनियों द्वारा फ्लाइट लेटेस्ट अपडेट देखकर ही यात्रियों को घर से निकलने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा घने कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश के आने हवाई अड्डों पर भी विमान के आवागमन में समस्या होने की बात सामने आ रही है। वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 8:00 बजे तक दृषिता 50 मीटर से भी कम पाई गई।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की बरसात के बाद अब उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कुछ जनपदों में शीतलहर जलने के चलते इंसानों के साथ ही पशुओं को भी समस्याएं हो सकती हैं।
UP Weather Today: मौसम विभाग का ताजा अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। तापमान में गिरावट के कारण प्रदेश के कई जिलों में रात के समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। ऐसे में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications