UP Weather: घने कोहरे और शीतलहर के कारण घरों में बंद हुए लोग, वाहन चालकों को हो रही है दिक्कत

UP Weather: घने कोहरे और शीतलहर के कारण घरों में बंद हुए लोग, वाहन चालकों को हो रही है दिक्कत

लखनऊ, 02 जनवरी: उत्तर प्रदेश में शीतलहर (cold wave) के कारण ठंड (Cold) बढ़ गई है। ठंड बढ़ने के साथ-साथ घने कोहरे ने भी मौसम (Weather) पर पूरी तरह से प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। प्रदेश के ज्यादातर सभी जिलों में कोहरा (fog) छाया हुआ है, जिसकी वजह से सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई है। ऐसे में वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

up weather report today up pollution report today Prayagraj Moradabad Kanpur lucknow

वहीं, दूसरी और घने कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों अपने-अपने घरों में बंद हो गए है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होने और कोहरा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 02 जनवरी से 07 जनवरी तक राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई शहरों में घने कोहरे के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। तो वहीं, 05 जनवरी तक तापमान पांच डिग्री तक नीचे आने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

छह जनवरी को बादल छाने और बूंदाबांदी होगी। वहीं, मकर संक्रांति तक ठंड बढ़ेगी। दूसरी तरफ दिन में हवा की गति थोड़ी धीमी रहने से प्रदूषण का स्तर भी ज्यादातर शहरों में खराब से बहुत खराब स्तर पर है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड पड़ेगी और सुबह में कोहरा का असर रहेगा। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी यूपी में 5 से 7 जनवरी तक विक्षोभ का असर दिखेगा और ठंड बढ़ेगी।

प्रयागराज में ठंड के चलते शहर में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे के चलते लोगों को काफ़ी दिक़्क़त हो रही है। बता दें, प्रयागराज का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में 202 रिकॉर्ड किया गया है।

कानपुर में घने कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। एक व्यक्ति ने बताया, "बहुत ज़्यादा ठंड है। ठंड से बचने के लिए हम कूड़े और बोरियां लाकर उसे जलाते हैं और आग तापते हैं। बहुत दिक़्क़ते हो रही हैं।" तो वहीं, कानपुर की वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में 252 है। मुरादाबाद में घने कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+