UP के कई जिलों में आज हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 26 व 27 जुलाई के लिए भी जारी किया अलर्ट

UP के कई जिलों में आज हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 26 व 27 जुलाई के लिए भी जारी किया अलर्ट

लखनऊ, 24 जुलाई: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आज राहत भरी खबर है। दरअसल, मौसम विभाग के मुताबि, 24 व 25 जुलाई को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें तो कहीं हल्की से सामान्य बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, 26 व 27 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न अंचलों में फिर भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi-NCR में उमस से बुरा हाल, जानें अपने राज्य का हाल । वनइंडिया हिंदी
    up weather report today: Rain may occur in many districts of Uttar Pradesh today

    मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मानूसन सक्रिय रहा। इस दौरान पूरे राज्य में कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश हुई और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। इस अवधि में सबसे अधिक छह सेमी बारिश झांसी में दर्ज की गई। इसके अलावा मैनपुरी, शिकोहाबाद, शाहजहांपुर के तिलहर में पांच-पांच, झांसी के मउरानीपुर, मैनपुरी के भोगांव में चार-चार सेमी बारिश दर्ज की गई।

    रायबरेली के डलमऊ, बहराइच के नानपारा, कन्नौज के छिबरामऊ, एटा, बरेली के नवाबगंज, ललितपुर, शाहजहांपुर, खीरी के मोहम्मदी, बहराइच, अम्बेडकरनगर के अकबरपुर, सीतापुर के महमूदाबाद, हमीरपुर, अलीगढ़ के इग्लास, हमीरपुर के राठ, शाहजहांपुर के जलालाबाद, पीलीभीत के बीसलपुर, जालौन में दो-दो सेमी बारिश दर्ज की गई। इस बदली, बारिश की वजह से बरेली, कानपुर, मेरठ, आगरा सहित कई मण्डलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    मुरादाबाद में परेशानी का सामने करना पड़ा रहा है लोगों को
    बारिश के कारण मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिसकी वजह से रामगंगा नदी का पानी गांवों में घुस गया है और पानी की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक युवक ने बताया, "यहां सारे रास्ते बंद हैं, पानी बहुत ज़्यादा है निकलने की व्यवस्था नहीं है, सड़कों पर गड्ढे बहुत हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+