मौसम विभाग ने यूपी में जारी किया भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, रविवार 28 जून और सोमवार 29 जून को पूरे प्रदेश भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। हालांकि 27 जून शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना भी व्यक्त की है। बता दें कि शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने यूपी के 34 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई थी।

30 जून के बाद बदलेगा मौसम

30 जून के बाद बदलेगा मौसम

15 जून से मानसून आने के बाद लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून प्रदेश के अधिकतर इलाकों तक पहुंच गया है और जल्द ही बाकी बचे हिस्सों में भी सक्रिय हो जाएगा। अभी तक के अनुमान के मुताबिक पिछल एक हफ्ते से जारी बारिश का सिलसिला 30 जून के बाद थोड़ा थमेगा। कहा, 30 जून से प्रदेश में मौसम फिर बदलेगा।

Recommended Video

    Weather Alert: दिल्ली में Orange Alert,UP और Bihar में भी अर्लट, भारी बारिश के आसार | वनइंडिया हिंदी
    मौसम विभाग जारी कर चुका है ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग जारी कर चुका है ऑरेंज अलर्ट

    राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में मानसून से पहले ही प्री-मानसून बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम निदेशक जे.पी.गुप्त का कहना है कि मौसम विभाग पहले ही 26, 27 और 28 जून को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी होने की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि अगले एक हफ्ते में पूरे प्रदेश में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

    शुक्रवार को इन जिलों में इतनी हुई बारिश

    शुक्रवार को इन जिलों में इतनी हुई बारिश

    मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश के आंकड़ों को देखें तो शुक्रवार को पूर्वी यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। हालांकि अच्छी बात यह रही कि बुंदेलखंड के उरई में भी अच्छी बरसात दर्ज की गई। शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश सुल्तानपुर में 31.8 मिलीमीटर हुई। वहीं बनारस में 30, रायबरेली में 19.6, चुर्क में 24, उरई में 15 और कानपुर में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से प्रदेश के बाकी इलाकों में तापमान में भी काफी कमी आ गई है।

    बारिश का रौद रुप देखने को भी मिला

    बारिश का रौद रुप देखने को भी मिला

    25 जून, दिन गुरुवार को देवरिया और कुशीनगर समेत कई जिलों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला। यहां आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश से करीब 24 लोगों की मौत हो गई थी। सबसे ज्यादा मौत देवरिया जिले में हुई। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 9 लोगों की जान चली गई। जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शोक जताया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+