UP Weather Forecast: प्रयागराज सबसे गर्म, मुरादाबाद में सर्वाधिक बारिश, जानें मौसम का ताजा अपडेट
UP Weather Forecast: सावन के महीने में भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण उमस और गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को प्रयागराज में मौसम सबसे गर्म रहा, वहीं प्रयागराज और आसपास के जिलों में भी लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।
इसी तरह यूपी के कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। राजधानी लखनऊ, वाराणसी, रामपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली आदि जिलों में बारिश हुई। जबकि सबसे ज्यादा बारिश मुरादाबाद में दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह अगर मुरादाबाद की बात करें तो सबसे ज्यादा 73.6 मिमी बारिश मुरादाबाद में दर्ज की गई।
आज इन जनपदों में बरसात की संभावना
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसमें यूपी के करीब 75 फीसदी जिलों के नाम शामिल हैं। इसी तरह कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा वाराणसी, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, महोबा, शाहजहाँपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, मेरठ और गाजियाबाद में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
इन जनपदों में बज्रपात की है संभावना
इसी तरह बाँदा, चित्रकूट, वाराणसी, एस आर नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, फरूखाबाद, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, अलीगढ,बागपत, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर बुलन्दशहर, झाँसी, ललितपुर, प्रतापगढ़, एटा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, हमीरपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली आदि जिलों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी देते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications