UP Weather Forecast: यूपी में होने वाली है बारिश? कोहरे के बीच IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि पूरा प्रदेश शीतलहर और 'कोल्ड डे' की चपेट में है।
मौसम विभाग (IMD) ने 8 जनवरी के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के बड़े हिस्से में येलो अलर्ट (Yellow Alert) घोषित किया है। बर्फीली हवाओं और सूर्य देव के दर्शन न होने के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज का मौसम
राजधानी लखनऊ में आज 8 जनवरी (गुरुवार) को मौसम ठंडा बना हुआ है। एक्यूवेदर (AccuWeather) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस (Degree Celsius) तक जाने का अनुमान है, जबकि सुबह के समय तापमान 8 डिग्री सेल्सियस (Degree Celsius) के आसपास दर्ज किया गया।
दिन में बादल धीरे-धीरे कम होंगे और धूप निकलने के आसार हैं, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते गलन बरकरार रहेगी। हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 9 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है। बारिश की संभावना नहीं के बराबर है, लेकिन एयर क्वालिटी (Air Quality) 'बहुत खराब' (Very Unhealthy) कैटेगरी में बताई गई है।
Weather Today Update: कब तक जारी रहेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक हाड़ कंपा देने वाली यह ठंड ऐसे ही जारी रहेगी और प्रदेश के करीब 25 शहरों में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सड़कों पर कोहरे की सफेद चादर बिछी हुई है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है और यातायात पर इसका बुरा असर पड़ा है।
UP के इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद और झांसी समेत आसपास के इलाकों में घने कोहरे की प्रबल संभावना जताई है और वाहन चालकों को सड़क पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कोहरे में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन तापमान में गिरावट और गलन का दौर जारी रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने विशेष रूप से प्रतापगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ और सुल्तानपुर जैसे जिलों में 'कोल्ड डे' (शीत दिवस) की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में दिन के समय धूप न निकलने और तेज बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन चरम पर रहेगी। पश्चिमी यूपी, नोएडा और गाजियाबाद में भी घना कोहरा छाया रहेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दोपहर में थोड़ी धूप निकलने की संभावना तो है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण लोगों को राहत मिलने के आसार कम हैं।












Click it and Unblock the Notifications