UP Weather: यूपी में घना कोहरा, कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो, ट्रेन, प्लेन सब लेट, IMD ने जारी किया अलर्ट
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो हो गई है, हाईवे और रनवे दिखाई नहीं दे रहे हैं।
Recommended Video
स्थिति यह है कि विभिन्न रूटों पर चलने वाली ट्रेनें 8 से 10 घंटे तक देरी से चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर वाराणसी एयरपोर्ट, लखनऊ एयरपोर्ट, कानपुर एयरपोर्ट, गोरखपुर एयरपोर्ट और प्रयागराज एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं भी प्रभावित हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 3 से 4 घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं।

राजधानी लखनऊ और वाराणसी में सुबह ओस की बूंदें इस तरह गिरती दिखीं जैसे बारिश हो रही हो। ऐसे में ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग द्वारा सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 33 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा 46 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार के मौसम की बात करें तो रविवार को उत्तर प्रदेश का इटावा शहर सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों की ओर से लगातार अपडेट दिए जा रहे हैं।
जरूरत ना हो तो घर से ना निकलें बाहर
कड़ाके की ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इसलिए अगर जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। बाहर जाते समय गर्म कपड़े पहनें।
इन जनपदों में कोल्ड डे का अलर्ट
वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आसपास के इलाकों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जनपदों में पड़ेगा घना कोहरा
चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के जनपदों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications