UP weather: दाना चक्रवात ने बढ़ाई ठंड, आसमान में बादल और कुछ जिलों में हल्की बारिश, जानें कब मिलेगी राहत?

UP weather update: दाना चक्रवात के चलते पूर्वांचल के कई जनपदों में ठंड बढ़ गई है। वाराणसी के साथ ही आसपास के अन्य जनपदों में रविवार को सुबह से दोपहर तक हल्की-फुल्की बरसात हुई। बरसात के चलते किसानों को सर्वाधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि बे मौसम बरसात के कारण धान की तैयार फसल खेत में लेट गई है। फसल लेट जाने के चलते अब उसकी कटाई में किसानों को काफी परेशान होना पड़ेगा। इधर मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को मौसम में कुछ सुधार हो सकता है।

up-weather-dana-cyclone

सोमवार रात तक वाराणसी समय पूर्वांचल के अन्य जनपदों में मौसम इसी तरह बना रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आगामी 24 घंटे में प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, संत रविदास नगर भदोही, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, मऊ, कौशांबी, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर और चित्रकूट में हल्की बारिश हो सकती है।

दीपावली तक कैसा रहेगा तापमान?
आईएमडी द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार रविवार को वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब बताया गया है। इसके अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दो दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा इस दौरान बरसात की भी संभावना जाहिर की गई है। इसके अलावा मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा लेकिन अभी इतना तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि उसके बाद तापमान में नमी देखने को मिलेगी और दीपावली पर मौसम में काफी बदलाव हो जाएगा और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से भी काम हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+