UP Weather Alert: सर्द हवाओं और कोहरे की चपेट में उत्तर प्रदेश, ज्यादातर जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। साल की शुरुआत से ही राज्य के ज्यादातर जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में कानपुर शहर और इटावा सबसे ठंडे रहे। इन जिलों में दिन के साथ-साथ रात में भी सबसे ज्यादा ठंड रही।
Recommended Video
इधर, मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बहराइच, शामली, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर समेत एक दर्जन जिलों में बेहद ठंडे दिन रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को यूपी के ज्यादातर जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। मंगलवार को वाराणसी और आसपास के इलाकों में तापमान और नीचे जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 जनवरी तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
पश्चिमी विक्षोभ तो गुजर गया है लेकिन इसकी वजह से हवा में नमी बढ़ गई। नमी बढ़ने के चलते कोहरा भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में दिन में भी धूप नहीं दिखाई दे रही है और लोग काफी परेशान हैं। आगामी 48 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में ठंड बढ़ सकती है।
शीत दिवस से अत्यंत शीत दिवस होने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत आदि जनपदों में भीषण ठंड पड़ने की संभावना है।
घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना
बाँदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, फरुखाबाद, कन्नोज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, ओरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में अत्यधिक घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
शीत दिवस होने की संभावना
गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोडा, बलरामपुर,सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है।
घना कोहरा छाने की संभावना
गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में घना काेहरा पड़ने की संभावना जाहिर की गई है।












Click it and Unblock the Notifications