अगले दो घंटों में यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
अगले दो घंटों में यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ, 20 नवंबर: पिछले दो दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। जहां एक तरफ ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तो वहीं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो घंटों में बुलंदशहर, सहसवान, बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, एटा, टूंडला, आगरा, फिरोजाबाद के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश होगी।
Recommended Video

इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने राजस्थान और हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने जलेसर, नदबई, भरतपुर, किसंदर राव, महावा, बयाना, हरियाणा के रेवाड़ी, सोहानना, पलवल, नूंह समेत फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से गंगा घाटी और उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं।
तो वहीं, यूपी के कानपुर और आगरा जिले में शुक्रवार देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से अचानक ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार की तुलना में 1-1 डिग्री का परिवर्तन आया है। आसमान में आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पहाड़ों पर पड़ने वाली तेज बर्फबारी की वजह से उत्तर प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा और सर्द हवाएं चलेगी। तो वहीं, आज सुबह से हल्के बादल के बीच धूप तो है, लेकिन सभी जगह पर वायु प्रदूषण का असर साफ दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications