मुजफ्फरनगर समेत 17 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, 27 जिलों में अगले पांच दिन रहेगी गर्मी

मुजफ्फरनगर समेत 17 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, 27 जिलों में अगले पांच दिन रहेगी गर्मी

लखनऊ, 15 अगस्त: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को थोड़ी राहत मिली है और बारिश की वजह से मौसम भी सुहाना हो गया है। हालांकि, प्रदेश में हुई भारी बारिश की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। तो वहीं, अब मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिन तक लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ेगा। दरअसल, मौसम वैज्ञानिकों ने राजधानी लखनऊ समेत 27 जिलों में 18 अगस्त तक बारिश की संभावनाओं से इंकार कर दिया है।

up weather alert: Meteorological Department issued rain alert in 17 districts including Muzaffarnagar

हालांकि, मौसम विभाग ने आज मुजफ्फरनगर समेत 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के 8 जिलों में ही मामूली बरसात हुई। वहीं लख़नऊ समेत 27 जिलों में उमर भरी गर्मी बढ़ेगी। वहीं, यूपी के बहराइच जिले में 22.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री आगरा में रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में बरसात होने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बुलंदशहर, संभल, अलीगढ़, कासगंज, मैनपुरी और फर्रुखाबाद जिलों में हल्की बारिश होगी। इसके अलावा सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, कुशीनगर श्रावस्ती बलरामपुर जिले में बारिश होने की संभावना है। दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, देशभर में मानसून की मौजूदा कमजोरी अगले पांच दिनों तक बनी रह सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों तथा बिहार में बनी हुई अत्यधिक बारिश की स्थिति 15 अगस्त तक बनी रहने की उम्मीद है और इसके बाद यहां भी कम हो जाएगी। मौजूदा समय में यूपी के मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, बरेली, बहराइच, संत कबीर नगर, लखनऊ, गोरखपुर, फुरसतगंज, फतेहपुर, मऊ, बलिया, वाराणसी, आगरा झांसी, कानपुर, हाथरस और आगरा मानसून सक्रिय है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा से अतिरिक्त जल छोड़ने के कारण यमुना चंबल बेतवा नदी में अत्यधिक जल प्रवाह के कारण बाढ़ से लगभग 24 ज़िले प्रभावित हुए हैं। 600 से अधिक गांवों पर इसका असर पड़ा है। तो वहीं, गाज़ीपुर में गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ से लगभग 32 राजस्व गांव प्रभावित हैं। लगभग 1.5 लाख की आबादी प्रभावित हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+