उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ, 31 जुलाई: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को थोड़ी राहत मिली है तो वहीं, बारिश की वजह से मौसम भी सुहाना हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने बुंदेलखंड समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र के बुलेटिन के मुताबिक, बारिश का सिलसिला आज यानी शनिवार 31 जुलाई तक से एक अगस्त तक रहने के आसार हैं।

Recommended Video

    Weather Updates: Himachal से Delhi तक इन राज्यों में रिकॉर्डतोड़ बारिश के आसार | वनइंडिया हिंदी
    up weather alert: Heavy rain may occur in many districts of Uttar Pradesh today

    मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, चित्रकूट, संत रविदास नगर, वाराणसी, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, पीलीभीत, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सोनभद्र व चंदौली और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।

    वहीं, रविवार 1 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसी क्रम में सोमवार दो अगस्त को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी और औरैया में भारी बारिश हो सकती है।

    पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 20 सेण्टीमीटर बारिश खीरी के धौरहरा में रिकार्ड की गयी। इसके अलावा औरैया में 14, काल्पी जालौन, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में 12-12, हमीरपुर, शहजीना, बरेली के बहेड़ी, फतेहपुर के बिंदकी में 11-11, कानपुर नगर में नौ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर के नरौरा, मैनपुरी में आठ-आठ, एटा, बिजनौर के नजीबाबाद, फतेहपुर में सात-सात, मुजफ्फरनगर के जानसठ व मुरादाबाद में छह-छह, सहारनपुर के नकुड़, झांसी के चिल्लाघाट, गोरखपुर के बर्डघाट, चित्रकूट के कर्बी, प्रयागराज के बर्रा, कानपुर नगर और गाजीपुर में पांच-पांच से.मी. बारिश रिकार्ड की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+