UP के इन जिलों में आज हो सकती है झमाझम बारिश, पूर्वांचल के 23 जिलों में जारी हुआ अलर्ट
लखनऊ, 13 अगस्त: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को थोड़ी राहत मिली है और बारिश की वजह से मौसम भी सुहाना हो गया है। हालांकि, प्रदेश में हुई भारी बारिश की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। तो वहीं, अब मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलो में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

23 जिलों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, जिन 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है वहां 51 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जिलों में बिजली की गरज चमक भी देखने को मिलेगी। जेपी गुप्ता के अनुसार, अगले 2 दिनों तक पूर्वांचल की जिलों में मौसम बारिश का बना रहेगा। वहीं प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर 12.7 एमएम औसत बरसात हुई। जो सामान्य वर्षा से 10 एमएम की सापेक्ष 127% ज्यादा है।
Recommended Video

यहां दर्ज की गई भारी बारिश
इसी प्रकार प्रदेश में 1 जून से अब तक 464.6 एमएम औसत बरसात हुई जो सामान्य वर्षा से 462.7 एमएम की सापेक्ष 100% ही है। यूपी के 15 जिलों में 25 एमएम या उससे ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। तो वहीं, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, जौनपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर और महाराजगंज जिलों में भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के द्वारा इन जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन जिलों में सुबह 9 तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में अब तक मानसून बारिश के हालात
बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाला जिला अलीगढ़ रहा। यहां पर 35.6 एमएम डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं पूर्वांचल के वाराणसी में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वाराणसी में सबसे न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड तापमान दर्ज हुआ है। वहीं यूपी में 17 ऐसे जिले हैं जहां पर 120% से ज्यादा वर्षा हुई। 33 जिलों में सामान्य वर्षा का अनुमान लगाया गया, जिसमें 80 से 120% तक कि अभी तक बारिश हो चुकी है।

951 जगह हुए बाढ जैसे हालात
भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ गया है, जिसकी वजह से प्रदेश मैं 951 जगह पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। आपदा राहत आयुक्त के अनुसार गंगा, कचलाब्रिज, बदायूं, प्रयागराज मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, यमुना नदी: बांदा प्रयागराज, शारदा नदी: पलियाकला, खीरी तथा कवानों चंद्रीघाट गोंडा में खतरे के जल स्तर से ऊपर बह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications