UP Weather: भीषण गर्मी के बीच एक अच्छी खबर, इस दिन के बाद Heat Wave से मिलेगी राहत, जानें IMD के ताजा आंकड़े

UP Weather: मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह उठने के बाद ही लोगों को तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में तेज लू के चलते लोगों की हालत खराब हो जा रही है।

आलम यह है कि उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। भीषण गर्मी के चलते अब तक उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में लोगों की जान भी जा चुकी है। फिलहाल अब लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। बरसात के बाद गर्मी से ही राहत मिलेगी।

up-weather-a-good-news-amid-scorching-heat-there-will-be-relief-from-heat-wave-after-this-day

अब लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में मानसून के देरी से पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि मानसून बंगाल-बिहार सीमा पर रुका है और मानसून पूर्वांचल से ही यूपी में प्रवेश करेगा।

चार दिन नहीं मिलने वाली है राहत
आईएमडी की ओर से जारी ताजा आंकड़ों की बात करें तो वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोगों को अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। सोमवार को जहां दिन में लू चने की संभावना जताई गई है वहीं रात भी काफी गर्म रहेगी।

इसके अलावा मंगलवार को भी मौसम 45 से 46 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को भी तेज हवाओं के साथ लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ेगा। दिनभर भीषण गर्मी पड़ेगी और रात में भी लोगों को राहत नहीं मिलने की संभावना है।

इसी तरह बुधवार और गुरुवार को भी तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने की संभावना जताई गई है। इन दोनों दोनों में भी हीट वेव के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहने वाला है। हालांकि गुरुवार के बाद से मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

शुक्रवार 21 जून को तापमान नम होगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है लेकिन आसमान में हल्के-फुल्के बादल दिखाई देने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा शनिवार को मौसम में और बदलाव होगा तथा राहत मिलेगी।

ऐसे में अभी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लोगों को आगामी चार दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है लेकिन शुक्रवार के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में बरसात हो सकती है तथा तेज आंधी भी चलने की संभावना जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+