Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Voter List: 2003 की वोटर लिस्ट देखना हुआ और आसान, अपने बूथ के हिसाब से ऐसे डाउनलोड करें PDF

UP Voter List 2003: उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के लिए अब 2003 की मतदाता सूची (Voter List 2003) को देखना और उसका उपयोग करना पहले की तुलना में कहीं अधिक सहज हो गया है। पहले इस सूची तक पहुंचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर अपना या पिता का नाम दर्ज करना पड़ता था।

इसके बाद स्क्रीन पर एक जैसे कई नाम दिखाई देने से सही नाम खोजना मुश्किल हो जाता था। इससे न सिर्फ समय की बर्बादी होती थी, बल्कि मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता था। आइए जानते हैं कैसे डाउनलोड करें अपने बूथ की मतदाता सूची...

up-voter-list-2003-download-booth-wise-pdf

अब सीधे डाउनलोड करें बूथवार PDF

मतदाताओं की इस समस्या को समझते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने 2003 की मतदाता सूची देखने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब मतदाता सीधे अपने बूथ का PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

बूथवार सूची होने से अब स्क्रीन पर अनगिनत नामों में से अपने नाम को खोजने की मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। सूची छोटी, स्पष्ट और व्यवस्थित दिखाई देती है, जिससे अपना या परिवार के किसी सदस्य का नाम खोजना बेहद आसान हो गया है।

कैसे देखें 2003 की मतदाता सूची?

2003 की मतदाता सूची देखने के लिए मतदाता को निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी-

  • सबसे पहले voters.eci.in पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद अपने राज्य (State) का चयन करें।
  • इसके बाद जिला (District) और फिर विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency) चुनें।
  • विधानसभा क्षेत्र चुनते ही स्क्रीन पर बूथों की सूची दिखाई देगी।
  • जिस बूथ की 2003 की मतदाता सूची देखनी हो, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही उस बूथ की पूरी मतदाता सूची का PDF डाउनलोड हो जाएगा।
  • इस PDF में मतदाता न सिर्फ अपना नाम देख सकते हैं बल्कि परिवार या परिचितों के नाम भी आसानी से खोज सकते हैं।

फॉर्म भरने में बड़ी मदद, BLO भी करेंगे सपोर्ट

डाउनलोड की गई मतदाता सूची उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो ऑनलाइन गणना प्रपत्र (forms) भर रहे हैं। ऑफलाइन फॉर्म भरने वालों के लिए भी यह सुविधा बेहद फायदेमंद है, क्योंकि अब उन्हें नाम या विवरण खोजने में समय नहीं लगेगा। यदि किसी मतदाता को ऑनलाइन सूची डाउनलोड करने में कठिनाई आती है, तो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) उनकी सहायता करेंगे। BLO की मदद से मतदाता अपने नाम की पुष्टि कर पाएंगे और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

नई सुविधा से समय की बचत

निर्वाचन आयोग की यह नई पहल न सिर्फ मतदाता सूची तक पहुंच आसान बनाती है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया को भी पारदर्शी और प्रभावी बनाती है। बूथवार PDF डाउनलोड करने से मतदाता अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे और समय पर अपने दस्तावेजों की पुष्टि कर सकेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+