UP Assembly News: ''गेंद आपके पाले में है...उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली है..'', सदन में क्यों छिड़ा ये किस्सा

उत्तर प्रदेश में वर्तमाना में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान सदन में उपाध्यक्ष की नियुक्ति का मामला भी उठा।

UP Assembly News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में लंबे समय से खाली उपाध्यक्ष पद का मामला भी गुरुवार को सदन में उठा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से अपील करते हुए कहा कि ''गेंद आपके पाले में है...उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली है..भर दीजीए"। इस पर महाना ने मुस्कुराकर चुप्पी साध ली।

सतीश महाना

सपा सदस्य के आरोप से खफा हुए विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा में सदन की कार्यवाही चल रही थी उस समय थोड़ी देर के लिए असहज स्थिति हो गई। चर्चा के दौरान बाराबंकी से विधायक सुरेश यादव ने विपक्ष सतीश महाना पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को बोलने का मौका नहीं देते हैं। यादव की यह बात महाना को बुरी लग गई।

महाना ने नाराज होकर छोड़ी कुर्सी

विधानसभा अध्यक्ष महाना ने कहा कि यदि आपको लगता है कि मैं विपक्ष के साथ न्याय नहीं कर रहा हूं और बोलने का मौका नहीं दे रहा हूं तो आप ही आसन पर आकर बैठ जाइए। इतना कहने के बाद उन्होंने अपनी कुर्सी छोड़ दी और सदन की कार्यवाही को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने संभाला मामला

इस बीच मामले की गंभीरता को समझते हुए सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने उसकी मुलाकात कर मामले को शांत कराया। 20 मिनट बाद अपने आसन पर महाना लौटे। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा की तरफ से वरिष्ठ सदस्य और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने मोर्चा संभाल लिया।

उन्होंने कहा कि,

आप दिल से भी अच्छे हैं, चेहरे से भी अच्छे हैं और व्यवहार से भी अच्छे हैं। यदि सपा के किसी सदस्य की बात से आपको दुख पहुंचा हो तो हम इसके लिए दुख प्रकट करते हैं। आपने विधानसभा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया है।

सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह ने उठाया उपाध्यक्ष का मामला

इसी दौरान गाजीपुर की दिलदारनगर विधानसभा सीट से सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष की तरफ देखते हुए कहा कि आपके नीचे की कुर्सी खाली है। गेंद आपके पाले में है। आप केवल मुस्कुरा देंगे तो किसी का भला हो जाएगा।'' इसपर महाना ने चुप्पी साधे रखी।

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने दिया जवाब

सपा की तरफ से आए इस प्रश्न को लेकर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने जवाब दिया। खन्ना ने कहा कि आपकी सरकार में भी पांच साल एक अध्यक्ष से काम चलाया। विधानसभा अध्यक्ष बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और सदन की गरिमा बढ़ाने में इन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इसलिए अध्यक्ष का सम्मान बना रहना चाहिए। यह केवल बातों में ही नहीं दिखना चाहिए।

अखिलेश बोले- आपको अभी और आगे जाना है

अंत में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने महाना को देखते हुए कहा कि अभी आपको और उपर जाना है इसलिए आप यह मत कहिए कि यह आपके लिए अंतिम सीढ़ी है। आपको अभी और आगे जाना है। अखिलेश की बात सुनकर विधानसभा अध्यक्ष ने मुस्कुराकर केवल इतना कहा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+