UP News: वस्त्र निर्यात के क्षेत्र में यूपी की होगी बड़ी भूमिका, जानिए कैसे?

CM Yogi News Uttar Pradesh: केंद्र सरकार ने वर्ष 2030 तक 9 लाख करोड़ रुपए कपड़े के निर्यात का लक्ष्य रखा है। बकौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम इस लक्ष्य को तय डेड लाइन से पहले हासिल कर लेंगे। ऐसा हुआ तो इसमें उत्तर प्रदेश के योगी सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसकी कई वजहें हैं। उत्तर प्रदेश में इसकी बेहद संपन्न परंपरा है। इस वजह से हुनर वालों की कमी नहीं है। कुछ दशक पहले तक पूरब का मैनचेस्टर रूप में विख्यात कानपुर उत्तर प्रदेश में ही है।

वाराणसी और मुबारकपुर अपनी रेशमी साड़ियों के लिए पूरी दुनियां में जाने जाते हैं। भदोही और मीरजापुर के कालीन की भी यही शोहरत है। गौतमबुद्ध नगर रेडिमेड गारमेंट का नया हब बनकर उभरा है। लखनऊ के चिकन के कपड़ों की देश और दुनियां दीवानी है। योगी सरकार ने इस परंपरागत उद्योगों को बढ़ाने, इनके हुनर को निखारने के लिए कई योजनाएं चला रखी है। कुछ तो जिलों के (ओडी ओपी) में भी शामिल हैं।

cm yogi

इसके तहत गोरखपुर, और कुछ अन्य जिलों ने फ्लैटेड फैक्टरी बनी हैं । गौतम बुद्ध नगर में, लखनऊ, मीरजापुर और भदोही में साल 2025 में ओडी ओपी योजना के तहत कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) स्थापित करने का लक्ष्य है। इससे एक ही छत के नीचे संबंधित जिले के ओडीओपी उत्पादों को सारी सुविधाएं मिलेगी। प्रधानमंत्री मित्र योजना के तहत लखनऊ हरदोई सीमा पर एक एक हजार एकड़ में मेगा टेक्सटाइल पार्क बन रहा है।

*लोक कल्याण संकल्प पत्र में भी 2027 तक किया गया था यूपी को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने का वायदा*
लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भी भाजपा ने सत्ता में आने पर आगामी 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बना कर, 5 लाख रोजगार या स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करने का वायदा किया था।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का मानना है कि प्रदेश में वस्त्र उद्योग क्षेत्र में रोजगार सृजन हेतु व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। पिछले 5 वर्षों में, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत, 118 एकड़ पर अपैरल पार्क (सेक्टर 29 में), और गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण की प्रमुख योजनाओं में फ्लैट टेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स की 80 इकाईयां और गार्मेंट् पार्क का विकास प्रारंभ किया गया। इसी विचार के तहत, गत वर्ष, प्रदेश सरकार ने टेक्‍सटाइल पार्क और अपैरल पार्क के विकास के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किये थे।

जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर एयरपोर्ट के 50 कि.मी. की परिधि में तथा यूपीडा (उत्‍तर प्रदेश एक्‍सप्रेसवे औद्योग‍िक विकास प्राधिकरण) द्वारा निर्मित किए जा रहे एक्सप्रेस-वे के किनारे प्रदेश के अन्य स्थानों पर कम से कम 5 अपैरल/गार्मेन्टिंग पार्कों की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश के पूर्वाञ्चल क्षेत्र को विशेष रूप से रेडीमेड गारमेंट्स सेक्टर के केंद्र के रूप में विकसित किये जाने का प्रस्ताव है। गोरखपुर जनपद में टेराकोटा के बाद रेडीमेड गारमेंट्स को गोरखपुर की एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) में शामिल किया गया है। टेक्सटाइल पार्क के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र (गीडा) में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। जिसमे टेक्सटाइल यूनिट्स होंगी। साथ ही, आगरा जनपद में एक इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल व अपैरल इन्डस्ट्रीयल पार्क की स्थापित किया जा रहा है।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+