Punjab के मजीठा में ASI की गोली मारकर हत्या, ड्यूटी पर जाते समय हुआ हमला

Punjab Police ASI Murder: रविवार सुबह मजीठा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ड्यूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) जोगा सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात फतेहगढ़ चूड़ियां-मजीठा रोड पर सुबह करीब 6 बजे हुई, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ड्यूटी पर जाते समय हुआ हमला

मृतक ASI जोगा सिंह अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट की ट्रैफिक विंग में तैनात थे और गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित घन्नीए के बांगर गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, वे रविवार सुबह स्कूटर से ड्यूटी के लिए अमृतसर जा रहे थे।

Punjab Majitha

मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रोका रास्ता

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मजीठा से लगभग एक किलोमीटर पहले मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनका स्कूटर रोक लिया। इसके बाद उन्होंने नजदीक से फायरिंग की, जिसमें जोगा सिंह को छाती और कमर में दो गोलियां लगीं। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सुहैल कासिम मीर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके को घेरकर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और मौके से खाली कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

तलाशी अभियान जारी

पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए बड़ा तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एसएसपी मीर ने बताया कि अभी तक इस हमले का सटीक मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+