New National Record: रांची में गुरिंदरवीर सिंह ने रचा इतिहास, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ जीता गोल्ड मेडल

New National Record: रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रही नेशनल सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार का दिन भारतीय खेल इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। महज 24 घंटे के भीतर दो एथलीटों ने पुरुषों की 100 मीटर रेस में तीन बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड (National Record) को ध्वस्त किया। पंजाब के धावक गुरिंदरवीर सिंह ने इतिहास रचते हुए पहली बार किसी भारतीय द्वारा 10.1 सेकंड से कम समय में रेस पूरी करने की उपलब्धि हासिल की। इसके महज 30 मिनट बाद 400 मीटर रेस में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

गुरिंदरवीर और अनिमेष के बीच दिखी रिकॉर्डतोड़ जंग (New National Record)

प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले ओडिशा के अनिमेष कुजूर (10.18 सेकंड का पिछला रिकॉर्ड) जीत के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल हीट में रिलायंस फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे गुरिंदरवीर सिंह ने 10.17 सेकंड का समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया। इसके ठीक पांच मिनट बाद दूसरे सेमीफाइनल में अनिमेष कुजूर ने जोरदार वापसी की और 10.15 सेकंड के समय के साथ रिकॉर्ड फिर अपने नाम कर लिया।

New National Record 1

महज 10.09 सेकंड में जीता गोल्ड मेडल

शनिवार को फाइनल मुकाबले में गुरिंदरवीर ने सबको चौंकाते हुए 10.09 सेकंड के जादुई समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। अनिमेष 10.20 सेकंड के साथ दूसरे और प्रणव गुरव 10.29 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर रेस के रोमांच के ठीक आधा घंटे बाद तमिलनाडु के 22 वर्षीय धावक विशाल टीक ने मैदान पर सनसनी फैला दी। विशाल ने पुरुषों की 400 मीटर रेस को महज 44.98 सेकंड में पूरा किया।

ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय एथलीट

इसके साथ ही वे 45 सेकंड से कम समय में यह रेस पूरी करने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। उन्होंने पिछले साल चेन्नई में बनाए अपने ही 45.12 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। इस रेस में तमिलनाडु के राजेश रमेश (45.31s) दूसरे और उत्तर प्रदेश के जय कुमार (45.47s) तीसरे स्थान पर रहे। इन दोनों एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का मान बढ़ाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+